हरिद्वार। छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले मे आरोपी की जमानत याचिका फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट/अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने खारिज कर दी है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि वर्ष 2023 में कनखल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। तभी रास्ते में आरोपी ई रिक्शा चालक पीड़ित छात्रा व उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर अपने दोस्त के कमरे में ले गया था। जहां आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के दो तीन महीने बाद पीड़ित छात्रा की तबियत खराब हो गई थी। तब उसने अपनी मौसी को घटना के बारे में बताया था। तब पीड़िता की मौसी ने आरोपी रोहित कुमार पुत्र भोला प्रसाद निवासी ग्राम मखातकिया नौगछिया जिला भागलपुर बिहार के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। पीड़ित छात्रा व उसकी छोटी बहन ने अपने बयानों में घटना की पुष्टि की है। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी रोहित कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment