Skip to main content

भाकियू टिकैत ने किया 21 अगस्त को ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन का ऐलान

स्मार्ट मीटर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे-संजय चौधरी


हरिद्वार। डॉ.मनोज सोही- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते हुए कहा कि किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अगस्त को राजधानी देहरादून में ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संजय चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को वापस लिया जाए। ट्यूबवेल के लिए बिजली मुफ्त प्रदान की जाए।गन्ना मूल्य का 500 रूपए कुंतल निर्धारित किया जाए। पहाड़ में चकबंदी की जाए एवं जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।पहाड़ के किसानो को होम स्टे योजना का लाभ दिया जाए। पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश मैं जैविक केंद्र खोले जाएं। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नेचुरल माल्टा,बुरांस आदि पेय पदार्थो की फैक्ट्री लगायी जाए। संजय चौधरी ने मांग की कि जनपद उधमसिंह नगर के किसानों की जमीनों के विवाद का समाधान किया जाए एवं धान क्रय केंद्र समय पर खोले जाएं।ट्रैक्टर व मोटर साइकिल पर 15साल की समय सीमा को खत्म किया जाए।संजय चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार को चेताने के लिए 21अगस्त को विशाल स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मनोज सोहीं ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। सरकार को गंभीरता से किसानों की मांगों का संज्ञान लेना चाहिए। स्मार्ट मीटर से आने वाले बिलों को लेकर किसानों एवं लोगों में भय बना हुआ है। स्मार्ट मीटर योजना को वापस लिया जाए और ट्यूबवेल के लिए बिजली फ्री की जाए।जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई अच्छे तरीके से कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश तरक्की की ओर बढ़ेगा।प्रैसवार्ता में कर्म सिंह,सरदार जीतू सिंह,विजय शास्त्री,सरदार सुरेंद्र सिंह,खालसा कलम सिंह,रवि कुमार,रामपाल सिंह,हरेंद्र सिंह,अरविंद राठी, गुरदीप सिंह आदि शामिल रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...