हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में कर्मचारियों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना /असहयोग आन्दोलन लगातार 43वें दिन भी जारी रहा। धरने पर उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज एवं महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि तथाकथित प्रशासन लगातार समविश्वविद्यालय में अपनी हठधर्मिता नियमाविरूद्ध चला रहा है।दूसरी तरफ समस्त शिक्षकेत्तर कर्मचारी गांधीवादी विचारधारा से एक माह से अधिक समय से आंदोलनरत है। तथाकथित प्रशासन द्वारा आज (सोमवार) बुलाई गई बी.ओ.एम. की बैठक को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि हठधर्मिता के चलते लिए गए निर्णय भारत सरकार एवं यू.जी.सी.के नियमानुसार मान्य नहीं है। जिसके चलते भारत सरकार के नियमों के अनुपालन के चलते कर्मचारी एकमत से अस्वीकार करते हैं।बैठक में लिया गया कोई भी निर्णय नियमानुसार कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। वहीं कर्मचारियों ने बैठक आहूत किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि समविश्वविद्यालय में यू.जी.सी.अधिनियम का पालन करते हुए समविवि का संचालन किया जाना चाहिए जिसके लिए कर्मचारी संघर्षरत है।वहीं धरने पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय सोमवार को पूर्णतः तालाबंदी होने पर रोष व्यक्त किया। इस विषय पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एक तरफ जहां सम्पूर्ण विश्वविद्यालय खुला है वहीं बिना कोई सूचना के कुलपति कार्यालय बंद किया जाना तथाकथित प्रशासन की हठधर्मिता को स्पष्ट अंकित करता है। ऐसे में यूजीसी व भारत सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। धरने पर समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment