हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में कर्मचारियों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना /असहयोग आन्दोलन लगातार 44वें दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष संजय चौधरी,गढ़वाल मण्डल प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह,संचिव संयुक्त किसान यूनियन के सूब्बा सिंह ढ़िल्लो,युवा संगठन मंत्री विक्रान्त चौधरी ने धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कर्मचारियों की इस लड़ाई में भारतीय किसान यूनियन पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है।इस लड़ाई को अपने अंजाम तक पहुंचाकर ही भारतीय किसान यूनियन समविश्वविद्यालय में यू.जी.सी.अधिनियम 2023 लागू कराकर कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराएगी।कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय किसान यूनियन लगातार अपना सहयोग कर्मचारियों को प्रदान कर रही है उससे जहां एक तरफ आंदोलनरत कर्मचारियों में भारी उत्साह का संचार है वहीं दूसरी तरफ तथाकथित प्रशासन हतोत्साहित है। विभिन्न प्रकार के भ्रामक प्रचार कर कर्मचारियों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि तथाकथित प्रशासन की हताशा इसी से स्पष्ट होती है कि अनैतिक रूप से बुलाई गई बीओएम की बैठक में किसी प्रकार का कोई निर्णय समविश्वविद्यालय हित में नहीं लिया जा सका।उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान करते हुए कहा कि यह सब आप सभी की एकजुटता का परिणाम है कि तथाकथित प्रशासन अपने सभी कुचक्रों में सफल नहीं हो रहा है। वहीं सभी कर्मचारी एकजुटता से इस आंदोलन को जारी रखे हुए है। इसके लिए सभी कर्मचारी बधाई के पात्र है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी एकजुटता व विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के मिलते व्यापक जनसमर्थन के चलते जल्द ही कर्मचारियों का यह आंदोलन अपनी मांगों को मनवाने में सफल होगा।

Comments
Post a Comment