हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन 54वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।तथाकथित प्रशासन द्वारा समविश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों/ अधिकारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने तथा एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किए जाने के आदेश निकाले जाने से धरने पर बैठे कर्मचारियों में भारी रोष उत्पन्न हुआ। जिसके चलते धरना स्थल पर तत्काल वर्तमान परिस्थिति पर मंथन करने के लिए यूनियन की बुलाई गयी आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से तथाकथित प्रशासन द्वारा की गयी इस अवैधानिक कार्यवाही की भर्त्सना करते हुए शनिवार से पूर्णकालिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज एवं महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि तथाकथित प्रशासन लगातार नियमों की अनदेखी करते हुए कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है।वहीं दूसरी तरफ 53दिन से कर्मचारी गांधीवादी ढ़ंग से अपना विरोध असहयोग आंदोलन के रूप में प्रकट कर रहे थे।तथाकथित प्रशासन द्वारा की गयी गैर संवैधानिक कार्यवाही के विरोध में समस्त कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।जिसकी समस्त जिम्मेदारी इस प्रशासन की है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आंदोलन के प्रथम दिन से ही समविश्वविद्यालय व छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के समस्त कार्यों को अनावरत जारी रखा गया था परन्तु तथाकथित प्रशासन की हठधर्मिता के चलते संगठन पूर्णकालिक हड़ताल पर जाने के लिए विवश है।विदित हो कि कर्मचारियों के इस आंदोलन को समाज के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक,विभिन्न कर्मचारी संगठनों व स्थानीय संगठनों का समर्थन मिल रहा है।

Comments
Post a Comment