हरिद्वार। मास्टर सुरेश आर्य पुनःआर्य समाज रोहालकी किशनपुर के अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को यज्ञ के उपरांत बलदेव आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में साधारण सभा के सभी सदस्यों की सहमति से मारटर सुरेश आर्य को पुनःअध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी।चुनाव से पूर्व गत कार्यवाही की पुष्टि कर आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। मास्टर दीक्षांत आर्य उपप्रधान ओर धीरेंद्र आर्य को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी।अन्य पदाधिकारियों में हिमांशु आर्य उपमंत्री,भोपाल गिरी कोषाध्यक्ष,प्रियांशु आर्य पुस्तकालय अध्यक्ष व लोकेश शास्त्री आर्यवीर दल के अधिष्ठाता चुने गए।ईश्वर दयाल आर्य,दिनेश आर्य,अजय मुखिया,सूचित आर्य,सुरेश पाल आर्य,डा.प्रशांत आर्य,विक्रांत पंडित कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। नवनियुक्त प्रधान सुरेश आर्य ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर आर्य समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि युवा हमारा भविष्य हैं।वर्तमान में युवाओं को आर्य समाज से जोड़ने की आवश्यकता है।उन्होंने यह भी कहा कि आर्य समाज क्षेत्र में फैल रहे नशे,अंधविश्वास समेत समाज मे फैली कुरूतियो जैसे विभिन्न मुद्दों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान भी चलाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्यजन मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment