Skip to main content

खेल और योग भारतीय संस्कृति के अनमोल उपहार -स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे भारत के लिये गर्व का विषय है।यह दिन हॉकी के जादूगर, भारत के गौरव और खेल-जगत के अप्रतिम नायक मेजर ध्यानचंद जी की जयंती को समर्पित है। उनके असाधारण खेल कौशल,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ने न केवल भारतीय हॉकी को स्वर्णिम ऊँचाइयों तक पहुँचाया बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं के लिए सशक्त संदेश है कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं होते,बल्कि जीवन जीने की एक कला और राष्ट्रसेवा का माध्यम भी हैं। उनका मंत्र था अनुशासन से बढ़ो, परिश्रम से चमको और राष्ट्रभक्ति से जीवन को सार्थक बनाओ। यही गुण आज के युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि खेल भावना हमें सिखाती है कि जीत और हार दोनों को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए।खेल का वास्तविक उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं,बल्कि टीमवर्क,अनुशासन,आत्मविश्वास और एकता का विकास करना है। जब खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं तो वह केवल स्वयं का नहीं,बल्कि अपने पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।उसके प्रयास केवल व्यक्तिगत नहीं,बल्कि राष्ट्रीय उन्नति से जुड़े होते हैं। खेल,शरीर को स्वस्थ और बलशाली बनाते है और मन और आत्मा को भी संतुलित करते हैं।योग,ध्यान और खेल का संगम हमें पूर्णता की ओर ले जाता है। खेल और योग भारतीय संस्कृति के वे अनमोल उपहार हैं जो जीवन को शांति,संतुलन और आनंद प्रदान करते हैं।मेजर ध्यानचंद ने दिखाया कि सच्चा खिलाड़ी केवल तकनीक और कौशल से नहीं,बल्कि ईमानदारी,समर्पण और राष्ट्रप्रेम से महान बनता है।जब वे हॉकी स्टिक हाथ में लेते थे तो पूरी दुनिया उनकी प्रतिभा का लोहा मानती थी।यही कारण है कि उन्हें‘हॉकी का जादूगर’कहा जाता है।राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत का खेल में भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब युवा वर्ग खेलों में सक्रिय भागीदारी करेगा और जीवन में खेल भावना को अपनाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...