Skip to main content

गौ गंगा गीता को समर्पित था ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज का जीवन-श्रीमहंत रविंद्र पुरी

 संत समाज और श्रद्धालु भक्तों ने दी ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज को श्रद्धांजलि 


हरिद्वार। श्रीविश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी राजेन्द्रानन्द महाराज को सभी तेरह अखाड़ों के संतो महंतो एवं देश भर से आए विश्नोई समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज के शिष्य स्वामी प्रणवानंद महाराज की तेरह अखाड़ों के संतो ने तिलक चादर विधि की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी शोक संदेश के माध्यम से ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप की अध्यक्षता एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज का समूचा जीवन गौ, गंगा,गीता और समाज को समर्पित रहा।उन्होंने कहा कि महंत राजेन्द्रानंद महाराज ने विश्नोई समाज को धर्म के मार्ग पर चलाकर सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित करने का काम किया। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने में ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज ने अपना समूचा जीवन समर्पित किया।उन्होंने जीवन पर्यंत गौ माता की सेवा की ओर विश्नोई समाज को सनातन धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक किया।स्वामी भगवत स्वरूप महाराज ने कहा कि अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानन्द महाराज सरलता की प्रतिमूर्ति थे।सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज ने देश के विश्नोई समाज को एकजुट कर धर्म के मार्ग पर चलाया।नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द महाराज बड़े दयालु और कृपालु प्रवृति के संत थे।महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द महाराज ने गौ सेवा करने में अहम भूमिका निभा कर समाज को गौ माता के प्रति समर्पण की भावना लोगों में जागृत की। श्रीविश्नोई आश्रम के नवनियुक्त परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज ने कहा कि गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलकर गौ,गंगा,गीता,देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए सेवा प्रकल्पों को बढ़ाने का काम करेंगे।देश के विश्नोई समाज को सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।इस अवसर पर स्वामी गर्व गिरि,स्वामी चिंदविलासानंद सरस्वती,स्वामी अनंतानंद,आत्मप्रकाशानंद यति,राम मुनि,श्रीमहंत विष्णुदास,दुर्गादास,महंत रविदेव शास्त्री,आचार्य हरिहरानंद,महामंडलेश्वर हरिवल्लभ शास्त्री,महंत रघुवीर दास,महंत मुकेशानंद ,महंत विवेकानंद,महंत सूरजदास,महंत नारायण दास पटवारी,महंत आलोक गिरि,महंत विनोद महाराज,महंत मोहनदास,महंत शुभम् गिरि,महंत कृष्णदेव,महंत जगदीश सिंह,पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल,हुक्कम राम विश्नोई,सलिल विश्नोई,जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह,विधायक भव्य विश्नोई,पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई,विधायक रणधीर परिहार,डा.सीमा,विधायक,आदेश चौहान,मेयर किरण जैसल,पार्षद सुमित चौधरी,सूर्यकांत शर्मा, प्रमोद गिरि,धर्मेंद्र विश्नोई ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज के शिष्य स्वामी जयानंद महाराज,स्वामी गोविंदशरणा नंद ,स्वामीअमृतानंद,स्वामीरमतानंद,राघवानंद,प्रभुतानंद,नरेशानंद,जगदेवानंदविश्वंभरानन्द,स्वामीसर्वानंद,गोविंदशरणानंद,विश्वात्मानंद,गजानंद,सागरानंद,शतानंद,डा.सच्चिदानंद आचार्य,पप्पूराम डारा ने संतो महंतो का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...