हरिद्वार। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद जनपद हरिद्वार के संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता एवं प्रधान डॉक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विदाई सम्मान पत्र भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। प्रतिनिधि मंडल में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ.दीपक कुमार शर्मा,जिला मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष डॉ.ओम सिंह सैनी,ओ.पी.गौनियाल,सुनील कटारिया,डॉक्टर लक्ष्मी देवी,विजेंद्र सैनी,सत्यपाल सिंह ने सामूहिक रूप से मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता को पगड़ी व पटका पहनाकर,गंगाजली तथा बुके भेंट किया।प्रतिनिधि मंडल ने उनके सम्मान में उनकी लंबी उत्कृष्ट व उल्लेखनीय सेवाओं का उल्लेख करते हुए विदाई सम्मान पत्र भी भेंट किया,सेवानिवृत्ति के उपरांत उनके दीर्घायु,स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक डॉ.घनश्याम गुप्ता ने कहा कि कमलेश कुमार गुप्ता योग्य,विद्वान,कर्मठ,सरल हृदय,व्यवहार कुशल और सकारात्मकता के साथ शिक्षकों के प्रकरणों का निस्तारण करने वाले लोकप्रिय अधिकारी रहे हैं।उनके कार्यकाल में कभी किसी प्रबंधतंत्र,प्रधानाचार्य अथवा शिक्षक को किसी पीड़ा का सामना नहीं करना पड़ा। संरक्षक प्रधान डॉक्टर विजय कुमार तथा जिला अध्यक्ष डॉ.दीपक कुमार शर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के सर्वाधिक लंबे एवं स्वर्णिम कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना की। जिला मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष डॉ.ओम सिंह सैनी ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद श्री गुप्ता के अनुभव का लाभ शिक्षा विभाग को मिलता रहेगा।

Comments
Post a Comment