Skip to main content

ज्वालापुर के लोगों ने की डिवाइडर बनाए जाने की मांग


हरिद्वार। यातायात पुलिस द्वारा अस्थाई बेरीगेट्स लगाकर ज्वालापुर कोतवाली मार्ग के यातायात को काफी समय से सुचारु किया हुआ है।लेकिन इस मार्ग पर क्षेत्र के लोग डिवाइडर निर्माण की मांग कर रहे हैं।जटवाड़ा पुल का मुख्य मार्ग होने के चलते रात-दिन छोटे बड़े वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं।लगातार मार्ग पर वाहनों के जाम की स्थिति बन जाती है।यह चौराहा मार्ग कस्साबान रोड,कटहरा बाज़ार मार्ग,बाल्मीकि बस्ती,सुभाषनगर एवं जटवाड़े पुल मार्ग से होकर यह सड़क गुजरती है।मात्र पुलिस के बेरीगेट्स के सहारे इस मार्ग पर वाहन चल रहे हैं।भीड़ का दबाव इस मार्ग पर 24घंटे बना रहता है।स्थानीय निवासी हरिओम,रईस,अश्वनी शर्मा,जोगिंदर सिंह,राजीव का कहना है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बड़ी संख्या में होती है।अस्थाई बेरीगेटस के चलते वाहन चालक गलत साइड से वाहन निकालते हैं।जिंन कारणों वाहन दुर्घटनाएं लगातार हो रही है।आए दिन वाहन चालक आपस में लड़ते झगड़ते हैं।गलत साइड पर वाहन चलाने के कारण रोजमर्रा दुर्घटनाएं हो रही है। सुभाष नगर पावधोई की ओर जाने वाले ट्रैक्टर ट्रक यातायात को प्रभावित कर रहे हैं।अश्वनी शर्मा ने मांग की है कि मार्ग पर स्थाई तौर पर डिवाइडर बनाया जाए।जिससे यातायात का संचालन ठीक रूप से हो सके।मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।जिससे दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...