हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने केंद्र सरकार के जीएसटी दरों में बदलाव के निर्णय स्वागत करते हुए इसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने वाला बताया है। डा. गर्ग ने कहा कि सरकार के इस कदम से व्यापारी और आम जनमानस में प्रसन्नता की लहर है। विशाल गर्ग ने कहा कि जीसएटी की नई दरों का निर्धारण करते हुए किसानों मजदूरों को बड़ी राहत दी गई है।शिक्षा सामग्री पेन,पेंसिल,किताबे,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रोजमर्रा की वस्तुओ के अलावा खाने की वस्तुएं भी सस्ती होंगी। कई वस्तुओं पर जीएसटी को समाप्त कर दिया गया है।जिससे निश्चित रूप से कमजोर वर्गो को बड़ी राहत मिलेगी। त्यौहारी सीजन में व्यापारियों को भी इससे लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस निर्णय से पूरे देश में हर्ष की लहर है।पूरा देश जनता के हितों में लिए गए फैसले की प्रशंसा कर रहा है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment