Skip to main content

राज्य व्यापार मंडल ने किया कॉरिडोर,बस अड्डा शिफ्ट किए जाने के विरोध में प्रदर्शन

तोड़फोड़ ओर विस्थापन किए जाने पर चुप नहीं बैंठेंगे व्यापारी-राजेंद्र चौटाला


हरिद्वार। कॉरिडोर,मास्टर प्लान के नाम पर तोड़फोड,़बस अड्डा व जहान्वी मार्केट शिफ्ट किए जाने के विरोध में राज्य व्यापार मंडल ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि पिछले दो तीन वर्षाे से शासन प्रशासन ने व्यापारियों में भय का माहौल बना दिया है।व्यापारी डरे हुए हैं कि ना जाने कब प्रशासन उन्हें बेरोजगार कर देगा। यदि शासन प्रशासन ने अपनी नीति स्पष्ट नहीं की तों व्यापारी आने वाले सावन मेले एवं कुम्भ मेले में प्रशासन को सहयोग नहीं देंगे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि विकास के नाम पर विनाश नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों कई वर्षाे तक मेहनत कर अपना व्यापार स्थापित करता है।जिससे उसका परिवार चलता है। दूसरी और शासन के जिम्मेदार अधिकारी चंद मिनटों में उसे उजाड़ने की योजना बना देते है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी हरकी पैड़ी क्षेत्र में व्यापार कर रहा है।वह पर्यटक विहीन अन्य स्थान पर व्यापार कैसे करेंगा।प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रजापति व प्रदेश महामंत्री अतुल गोसांई ने कहा कि सरकार व्यापारियों को उजाड़ने का षड्यंत्र कर रही है।मूल निवासियों को उजाड़ा जा रहा है और मेला लैंड पर बाहरी क्षेत्रों से आये लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है।अगर अभी भी सरकार नहीं जागी तों हरिद्वार से पुरे प्रदेश में निर्णायक आंदोलन होगा।प्रदेश सयुंक्त महामंत्री दीपक गौनियाल व युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कहा कि हरकी पौड़ी से अभी बस स्टैंड की दूरी 2किलोमीटर है।बस स्टैंड को जगजीतपुर शिफ्ट करने दूरी 10किलोमीटर हो जाएगी, जोकि स्थानीय जनता व श्रद्धालुओं के साथ अन्याय है।प्रदेश प्रचार सचिव गोकुल सिंह रावत व महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि यदि मेला प्रशासन व जिला प्रशासन ने मास्टर प्लान योजना में बदलाव नहीं किया तो व्यापारी और जोरदार तरीके से विरोध करेंगे।उक्रांद नेता मोहन सिंह असवाल ने कहा कि यदि जल्द व्यापारियों की समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया तों यूकेडी व्यापारियों के साथ मिलकर देहरादून सचिवालय कूच करेगा।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत अग्रवाल,तेजप्रकाश साहू,चंद्रशेखर गोस्वामी,प्रदेश सचिव जसवंत बिष्ट,प्रदेश सचिव राजकांड पाल,हरकी पैड़ी शाखा अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,नितिन शर्मा,गोकुल सिंह रावत,कनखल इकाई महामंत्री दिनेश कालरा, सोनल गर्ग,मधुर अरोड़ा,विनोद राठौर अध्यक्ष जमालपुर व्यापार मण्डल,बाबूलाल अध्यक्ष रावली महदूद व्यापार मण्डल,सागर प्रजापति,नितिन शर्मा,सौरभ अरोड़ा,रवि जैन,राकेश बिष्ट, रिक्की अरोड़ा,रवि शर्मा,नरेश चंनयाना,मनोज विश्नोई,डा.विष्णु दत्त वर्मा,मास्टर मुन्ना लाल,मोनू शर्मा, विकास शर्मा,विक्की अरोड़ा,नितीश मल्होत्रा,निखिल राजपाल,प्रदीप अग्रवाल,दीपक सिंघल, राजेश सिंघल,देव चौटाला,सागर बेनीवाल,पंकज सिंघल,मोनू शर्मा,राकेश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...