Skip to main content

Posts

क्लीन विलेज ग्रीन विलेज प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 हरिद्वार। नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज प्रशिक्षण का आयोजन बहादराबाद विकास खंड के ग्राम अजीतपुर में किया गया। भाजपा नेता राजेश कश्यप हिमांशु सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज चैहान ने “गांव को स्वच्छ और हरा भरा बनाने की अपील की और ज्यादा से ज्यादा बृक्षारोपण कराने के लिए जागरुक किया“। जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को संकल्पित होकर अपने गांव को सुंदर और स्वच्छ बनाना होगा और यह तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति अपने आप स्वंयसेवक की भांति गाँव के विकास के लिए कार्य करेगा, उन्होंने कहा कि आजादी 75 बर्षों बाद भी हम अपनी दैनिक नित्यकर्म में भी सुधार नही ला पाए हैं इन सभी चीजों के लिए भी सरकार को सोंचना पड़ रहा है ऐसे में हमे खुद भी अपने नैतिक कर्तव्यों को ध्यान में रखना चाहिए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मायाराम कश्यप,सरवन चैहान,विकास सिंह,दिनेश कश्यप,सुखन सिंह, कुंवरपाल सिंह सहित 73 ग्रामीणों ने प्रशिक्षण म

कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 हरिद्वार। अगामी 02जनवरी को झबरेड़ा नई मण्डी में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव की तैयारियों का जायजा जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया। कार्यक्रम स्ािल पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया। उक्त महोत्सव में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान झबरेड़ा के नई मण्डी स्थल पर मंच की व्यवस्था, कहां से विशिष्ठजनों का प्रवेश होगा तथा कहां से आम जनता का प्रवेश होगा, कहां पर स्टाॅल लगाने की व्यवस्था होगी, कितनी भीड़ होगी, कहां पर विशिष्टजनों की गाड़ियां पार्क होंगी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श अधिकारियों के साथ हुआ। झबरेड़ा-नई मण्डी स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात झबरेड़ा विधायक, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रस्तावित हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।  जिलाधिकारी ने दु्रतगति से सभी व्यवस्थायें ससमय सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, ए.एस.डी.एम.

पतंजलि विश्वविद्यालय में व्याख्यान व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

 हरिद्वार। पतंजलि योग विवि के कुलाधिपति योगगुरू स्वामी रामदेव और कुलपति आचार्य बालकृष्ण के पावन आशीर्वाद तथा विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति के मार्गदर्शन में वैदिक संस्कृति ज्ञान विज्ञान की महानतम परंपरा पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। बी.ए. योग विज्ञान विभाग की ओर से प्रशासनिक भवन के आॅडिटोरियम में आयोजित व्याख्यान में विश्वविद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रोफेसर महावीर अग्रवाल ने वेद और वेदों से निकली विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने स्वामी रामदेव द्वारा वैदिक संस्कृति के विविध तत्वों की पुनस्र्थापना के प्रयत्नों को विद्यार्थियों के समक्ष प्रकट किया। स्वामी परमार्थ देव ने वेदों की स्वीकार्यता और उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। वैदिक संस्कृति की महानता पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए जिनमें प्रथम स्थान बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा वरुणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. बिपिन दुबे ने किया। इस अवसर पर डाॅ. विनय, डाॅ. निधीश, डाॅ. लक्ष्मी शंकर रथ, डाॅ

नाईट कफ्रयू का सख्ती से पालन कराने सड़को पर उतरे एसपी सिटी

 हरिद्वार। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश सरकार की ओर लागू नाइट कर्फ्यू सख्ती से पालन कराने के लिए एसपी सिटी ने रात्रि में सड़को पर उतरकर जायजा लिया।एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार मंगलवार रात सादे कपड़ों में सड़क पर निकले। उन्होंने हरकी पैड़ी समेत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। कई राहगीरों और वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की और वाजिब कारण सामने आने पर उन्हें जाने दिया। कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी नाइट कर्फ्यू का प्रभावी तरीके से पालन कराने के निर्देश दिए। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह रात 11 बजे सादी वर्दी में अपनी टीम के साथ हरकी पैड़ी, शिवमूर्ति, देवपुरा, ज्वालापुर, रानीपुर मोड़, समेत अन्य इलाकों में रात में सड़कों पर घूम रहे लोगों से पूछताछ करते हुए नजर आए। वहीं आटो, ई-रिक्शा वालों को भी रोककर पूछताछ की गई। दुकान बंद कर घर वापस जा रहे दुकानदारों से भी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने अनुरोध किया कि वह समय का पालन करते हुए दुकानों कोबंद करें। चंद्राचार्य चैक पर एक कार को देखकर एसपी सिटी ने उसे ठहरने का इशारा किया, जिसके बाद कार चालक से रा

हड़ताली वन विभाग के कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी

 हरिद्वार। प्रभागीय वनाधिकारी के खिलाफ जारी हड़ताल खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। प्रभागीय वनाधिकारी के खिलाफ वनकर्मियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही। हडताली कर्मचारियों ने 31 दिसंबर तक वनाधिकारी का ट्रांसफर न किए जाने पर वन कर्मियों ने राज्य स्तरीय हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड फॉरेस्ट संयुक्त संघर्ष समिति हरिद्वार के मुख्य संयोजक रणवीर सिंह रावत ने कहा कि जब तक डीएफओ डॉ धर्म सिंह मीणा का ट्रांसफर नहीं किया जाता है उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीप चंद्र पांडे और महामंत्री राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख वन संरक्षक से देहरादून में मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करते हुए प्रमुख वन संरक्षक ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने 31 दिसंबर तक कर्मचारियों की मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। वन कर्मियों ने चेतावनी दी है कि 31 दिसंबर तक हरिद्वार के डीएफओ धर्म सिंह मीणा का ट्रांसफर नहीं किया जाता है तो वन विभाग के समस्त कार्यालयों में प्रदेश स्तरीय ह

सुराज सेवादल ने किया प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन

  हरिद्वार। सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के संयोजन में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि एचआरडीए विभाग के अधिकारी कर्मचारी अवैध निर्माणों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं। भू माफिया मानकों के अनुरूप कॉलोनियों के निर्माण धड़ल्ले से कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारी अधिकारी इस ओर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। पीड़ित लोगों की शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है।रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ कर्मचारी अधिकारी अवैध निर्माणों पर कार्यवाही नहीं करना चाहते हैं। जनपद भर में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ चुकी है उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को नहीं होने दिया जाएगा।विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं खुली तो पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा। रमेश जोशी ने यह भी कहा कि आबकारी विभाग अपने चहेतों को ठेकों के आवंटन कर रहा है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है।मीडिया प्रभारी राजेंद्र पंत ने कहा कि अवैध निर्माण किसी

हरकी पैड़ी पर प्रदर्शन के दौरान गंगा सभा स्वयंसेवक एवं सुराज दल कार्यकत्ताओं के बीच झपड़

 हरिद्वार। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं के हर की पैड़ी पर प्रदर्शन और नारेबाजी करने के दौरान हंगामा हो गया। हर की पैड़ी पर नारेबाजी करने पर गंगा सभा के महामंत्री और दूसरे पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई। इस दौरान गंगा सभा ने नारेबाजी कर रहे सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं को हर की पैड़ी से बाहर जाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों पक्षों में लंबी कहासुनी हो गई। बमुश्किल गंगा सभा के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को हर की पैड़ी परिसर से बाहर भेजा। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ का कहना है कि हर की पैड़ी लोगों की आस्था का केंद्र है। सभी को अपनी राजनीतिक विचारधारा बाहर छोड़कर हर की पैड़ी में प्रवेश करना चाहिए। हर की पैड़ी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करने का स्थान नहीं है। वहीं सुराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने गंगा सभा पर अभद्रता का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा कांग्रेस के लोग ही गंगा सभा में पदाधिकारी हैं इसलिए उन्होंने सुराज सेवादल को अपना कार्यक्रम करने से रोका है। उन्होंने कहा कि गंगा सभा की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।