Skip to main content

Posts

सक्षम ने भगवानपुर इकाई का गठन कर पदाधिकारी मनोनीत किए

 हरिद्वार। भागीरथी दिव्यांगजन सेवा संस्थान के संस्थापक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी डा.पहल सिंह सैनी की अध्यक्षता में ग्राम बिंदु खड़क में आयोजित बैठक में सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने अनिल सैनी को भगवानपुर विकासखंड संयोजक और दिव्यांग बिट्टू राठी को सह संयोजक मनोनीत किया। इस दौरान सक्षम के प्रांत सह सचिव अनंत मेहरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रकोष्ठ एवं आयाम के संबंध में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि जनपद के सभी विकासखंड में सक्षम की इकाईयां गठित की जाएंगी।  बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा.पहल सिंह सैनी ने सक्षम द्वारा दिव्यांग वर्ग की चिंता करने पर आभार प्रकट किया एवं समाज के वंचित वर्ग को स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान दारा सिंह, कुलदीप सैनी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महकार सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेंद्र कश्यप,पवन कश्यप,अंकुर सैनी,सेठपाल परमार,मनीष परमार,रजत परमार, आदित्य कुमार ,अश्वनी सैनी,नीरज कश्यप,अशोक सैनी,ऋषिपाल सैनी,सत्येंद्र सैनी,ईश्वर चंद सैनी,श

हल्द्वानी की घटना की निंदा करते हुए व्यापारियों ने की घायल पुलिसकर्मियों को पांच-पांच लाख रूपए की सहायता दिए जाने की मांग

  हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के तत्वावधान में शिवालिक नगर प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक मे हल्द्वानी की घटना की निंदा करते हुए घायल पुलिस जवानो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें पांच-पांच लाख रुपए सहायता और राज्य या केंद्र सरकार द्वारा साहसिक पुरस्कार दिए जाने और उपद्रवियो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हल्द्वानी में बवाल के दौरान पुलिस ने साहस के साथ स्थिति का सामना किया। देवभूमि मे इस प्रकार से पुलिस पर हमला होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटाना है। राज्य का माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।  चौधरी ने कहा कि ऐसे स्थानो पर महिला पुलिसकृमियों को हथियार के साथ भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी घायलो को प्रोत्साहन के रूप से पाच पाच लाख रूपये दिए जाएं। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साहस के साथ पुलिस का साथ दिया और ऐसे उपद्रवियो को देखते ही गोली मारने का आदेश दे कर कड़ा संदेश दिया और तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया। बैठक

संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा-रवि चोपड़ा

 पीडीए ने किया संगोष्ठी का आयोजन हरिद्वार। रविवार को पीडीए की और से संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरूआत करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव के संयोजन तथा समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के सहसंयोजन में नया हरिद्वार स्थित सेन धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान ने की। संगोष्ठी में कई दलों व संगठनों के नेता शामिल हुए। मुख्य वक्ता प्रो.रवि चोपड़ा ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। नफरत फैलाकर समाज को बांटने वालों को चुनाव में हराना होगा। इसके लिए अधिक से अधिक मतदान करना होगा। लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और जिन लोगों के वोट नहीं बन सके है। उनके वोट बनवाने के लिए अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही संविधान व लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी कमला पंत ने कहा कि हल्द्वानी की घटना बेहद निंदनीय है। पूरे प्रदेश में अफरातफरी का माहौल हैै। अपराध व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। जा

समाज और देश के लिए अहिल्याबाई के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे

 हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट द्वारा नारी शक्ति पर एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ई मधुसूदन अग्रवाल ‘आर्य‘ ने की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भारत अब महिला शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी देश है। भारत का इतिहास बहादुर महिलाओं के लिए कभी खाली नहीं है,लेकिन यह गार्गी,विश्ववारा,जैसी महिला दार्शनिकों से भरा है और अन्य प्रसिद्ध महिलाएं जैसे मीराबाई,दुर्गाबाती, अहिल्याबाई, लक्ष्मीबाई, आदि हैं। भारत की सभी प्रसिद्ध ऐतिहासिक महिलाएं। इस उम्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। हम समाज और देश के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा समाज में बहुत सारे जागरूकता कार्यक्रमों, नियमों और विनियमों के बाद भी,उसका जीवन एक आदमी की तुलना में अधिक जटिल है। उसे बेटी,पोती,बहन,बहू,पत्नी,माँ,सास,दादी,आदि के रूप में अपना और परिवार के सदस्यों का ख्याल रखना पड़ता है। स्वयं,परिवार और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बाहर आने और नौकरी करने में वह सक्षम है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बरेली की श्रीमती सुनीता शर्मा ने

कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री से मिला

 हरिद्वार। हल्द्वानी प्रकरण पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से रविवार को शाम 6,30भेंट कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।प्रतिनिधि मंडल में समस्त विधायकगण जिसमे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश,आदेश चौहान,फुरकान अहमद,रवि बहादुर ,भुवन कापड़ी,ममता राकेश सहित मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि,पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

1100करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा-डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक

 हरिद्वार। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को होने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति महोत्सव को लेकर डाम कोठी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा होने वाली तमाम योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की जानकारी दी। उन्होंने अनेको विभागों की लगभग 1100करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिए अद्भुत क्षण होगा जब 1100करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा जिनमे सड़के,सिंचाई,पेयजल सहित तमाम योजनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है वह अभूतपूर्व है। उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं और  हमने लगातार प्रयास करते हुए हजारों करोड़ की सौगात हरिद्वार जिले को केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से दिलाई है। शिक्षा के क्षेत्र में अपने निरंतर प्रयासों शैक्षिक संस्थानों के विकास और उनकी गुणवत्ता में सुधार किया है। ग

नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

 हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने रविवार को 12 फरवरी को ऋषिकुल मैदान में वृहद रूप से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के ’’नारी शक्ति महोत्सव’’ की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के’’नारी शक्ति महोत्सव’’के वृहद रूप से आयोजित किये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में पूरे ऋषिकुल मैदान का भ्रमण किया तथा मंच,पण्डाल, कन्या पूजन,रोड शो,विभिन्न विभागों के लगाये गये पण्डाल आदि का फाइनल निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा जिन-जिन योजनाओं का शिलान्यास,उद्घाटन किया जाना है,के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों का भी जायजा अधिकारियों से लिया,जिस पर अधिकारियों ने बताया कि जिन योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाना है,उसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। श्री गर्ब्याल ने गाड़ियों की पार्किंग, पूरा रूट प्लान आदि के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी,प्रशि