हरिद्वार। लॉकडाउन के दौरान प्रभावितों की मदद के लिए आखिरकार नगर निगम ने भी खाद्य पैकेट बाॅटने की मुहिम शुरू कर दी है। लाॅकडाउन के चैथे दिन गुरुवार को सार्वजनिक सहयोग से निगम प्रशासन ने 200 जरूरतमंदों को भोजन बांटा। साथ ही मुहिम को जारी रखने के लिए लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील भी की।कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के चलते निराश्रित मजदूर और यात्रियों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे समय में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने भी अभियान शुरू किया है। गुरुवार को नगर निगम ने रेलवे स्टेशन परिसर, शिवमूर्ति चैक, शंकराचार्य चैक, जटवाड़ा पुल, दूधाधारी चैक पर 200 जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे। जरूरतमंदों की संख्या को देखते हुए निगम प्रशासन ने तय किया है कि शुक्रवार से रोजाना 500 जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे जाएंगे। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया की अगले 10 दिनों तक भोजन वितरित करने के लिए निगम में व्यवस्था कर ली है। बताया की पांच हजार रुपये की पहली सहयोग धनराशि शास्त्री नगर के पार्षद अनुज सिंह ने दी है। नगर आयुक्...
Get daily news #HARIDWAR